कोलकाता - पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममत बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित सांसद रिजू दत्ता ने निशाना साधते हुए कहा कि युवराज का अब चक्की पीसने का समय आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे पार्टी के नेतृत्व और खासकर अभिषेक बनर्जी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पार्षद बनने लायक भी नहीं हैं अभिषेक
रिजु दत्ता ने अपने बयान में आगे कहा कि कल्याण बनर्जी ने लंबे समय तक ममता बनर्जी का समर्थन करने की कोशिश की। कल्याण बनर्जी जो बात बोल रहे हैं, वहीं बात रिजू दत्ता, शताब्दी रॉय, कालकोली घोष भी बोल रहे हैं। एक ऐसा व्यक्ति जो पार्षद बनने के भी लायक नहीं है। ममता बनर्जी ने धृतराष्ट्र की तरह अपनी आंखें बंद कर लीं और राजनीति में उस व्यक्ति को स्थापित करने के लिए सबको दरकिनार कर दिया।
अभिषेक ने टीएमसी को बर्बाद किया
पूर्व टीएमसी नेता रिजू दत्ता ने आरोप लगाया कि, अभिषेक बनर्जी ने सालों तक सांसदों और विधायकों का अपमान किया। मेरे जैसे प्रवक्ताओं को गुलामों की तरह समझा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुरा बर्ताव किया। रिजू दत्ता ने अपने इस बयान में आगे अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उन्होंने अकेले ही TMC को बर्बाद कर दिया और उसके पतन का कारण बने।
दीदी का नाम एक दुष्कर्म में नहीं है
निलंबित TMC सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी ने इस पार्टी को अपने खून-पसीने से खड़ा किया था। दीदी को जिम्मेदारी लेनी होगी, ऐसे एक व्यक्ति जिसकी योग्यता नहीं है, उसको स्थापित करने के लिए उसके हर दुष्कर्म के साथ आंख मूंद ली थी। दीदी का नाम एक दुष्कर्म में नहीं है। अभिषेक का नाम ईडी केस में, कोयला तस्करी मामले में, सीबीआई गाय तस्कारी में, शिक्षक भर्ती घोटाला और अब अपने विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID इनको ढूंढ रही है।
अभिषेक का भविष्य अच्छा नहीं है
रिजू दत्ता ने पूछा कि कौन हैं ये व्यक्ति, कितना बड़ा है? दीदी के चलते सबने इनको मान लिया था। सुवेंदु अधिकारी को पार्टी से बाहर निकाल दिया। उन्होंने ही तापस रॉय और निसिथ प्रामाणिक को पार्टी से निकाला। एक अकेले व्यक्ति ने पार्टी को तबाह कर दिया, उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया और उसके सम्मान को मिट्टी में मिला दिया। सब कुछ पैसे के लिए। आने वाले दिनों में इस व्यक्ति का भविष्य अच्छा नहीं है।