संदेशखाली: संदेशखाली क्षेत्र पिछले कुछ समय से लगातार विवादो मे रहा है। यहां स्थानीय स्तर पर जमीन कब्जा, सरकारी योजनाओं की सामग्री के दुरुपयोग और राहत वितरण मे अनियमितताओ को लेकर पहले भी आरोप लगते रहे है। इसी पृष्ठभूमि मे एक बार फिर से ताजा घटना ने इलाके मे तनाव और चर्चा को बढ़ा दिया है।
महिलाओ ने की कई घरो मे छापेमारी जैसी कार्रवाई
गुरुवार को स्थानीय महिलाओं ने खुद ही पहल करते हुए बेरमजुर क्षेत्र के कई घरों में तलाशी ली। इस दौरान राहत सामग्री और एकीकृत बाल विकास सेवा योजना से जुड़ी आंगनबाड़ी सामग्री बरामद होने का दावा किया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
तृणमूल कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप
स्थानीय लोगो के अनुसार बरामदगी के मामले मे बेरमजुर-दो क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्र अध्यक्ष शक्ति राउत का नाम सामने आया है। आरोप है कि उनके घर से भी सरकारी योजना से जुड़ी सामग्री पाई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
पंचायत सदस्य के परिवार से जुड़े लोगो का नाम भी सामने
इसी मामले में पंचायत सदस्य पम्पा पात्र के पति निरंजन पात्र का नाम भी चर्चा में है। स्थानीय सूत्रो का कहना है कि उनके आवास से भी आंगनबाड़ी से संबंधित सामग्री बरामद हुई है। इसके अलावा बेरमजुर-एक क्षेत्र के तृणमूल कार्यकर्ता रंजीत बरुई और सोमा बरुई के घर से भी राहत सामग्री मिलने का दावा किया गया है।
जांच और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज
घटना के बाद इलाके मे राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकारी योजनाओं की सामग्री निजी घरों तक कैसे पहुंची। प्रशासन की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।