कोलकाता: कोलकाता एयरपोर्ट पर सायनी घोष पूरी तरह चेहरा ढके हुए नजर आईं। मास्क से चेहरा और टोपी से सिर ढककर वह एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुपचाप वहां से रवाना हो गईं।
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर इशारों-इशारों में दिया बयान
हालांकि, आज नई दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्लॉक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचने के दौरान सायनी घोष ने मीडिया से बातचीत में इशारों-इशारों में बयान दिया। उनसे दल-बदल और NDA को समर्थन देने जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे गए, जिस पर उन्होंने कहा, “सब जान जाएंगे। जब बोलने का समय आएगा, सब बता दूंगी।”
“सही समय पर सब सामने आएगा” – सायनी घोष
उन्होंने आगे कहा कि वह मीडिया को सीधे जवाब नहीं देंगी, बल्कि सिर्फ अपने क्षेत्र के लोगों को ही बात बताएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आवाज सही समय पर सभी तक पहुंचेगी, और तब पूरा सच सामने आएगा।
सवालो को टालकर गाड़ी में बैठी
इसके बाद सायनी घोष ने किसी और सवाल का जवाब नहीं दिया और सभी प्रश्नों को टालते हुए सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गईं।