कोलकाता: भीषण गर्मी और उमस से परेशान रेल यात्रियों के लिए पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने एक बेहद राहत भरी खबर दी है। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे ने सियालदह-राणाघाट एसी लोकल ट्रेन (Sealdah-Ranaghat AC Local) के स्टॉपेज (कटाव) बढ़ाने का एक बड़ा और 'कूल' फैसला लिया है। अब यह वातानुकूलित लोकल ट्रेन मार्ग में आने वाले पांच और महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह व्यवस्था फिलहाल प्रायोगिक (टायल) के तौर पर इसी महीने की 15 तारीख (15 जून) से 31 जून तक लागू की जा रही है। इसके बाद यात्रियों के रिस्पॉन्स को देखते हुए स्थायी फैसला लिया जाएगा।
इन 5 नए स्टेशनों पर रुकेगी एसी लोकल
यात्रियों की सुविधा के लिए अब यह ट्रेन शिमलापल्ली (Shimurali), कांचरापाड़ा (Kanchrapara), हालिशहर (Halisahar), जगतदल (Jagaddal) और इच्छापुर (Ichapur) स्टेशनों पर भी रुकेगी। गौरतलब है कि सियालदह डिवीजन के रानाघाट-सियालদह रूट पर ही पूर्वी रेलवे की पहली एसी लोकल शुरू की गई थी। अप और डाउन की यह ट्रेन मुख्य रूप से सुबह और शाम को ऑफिस आने-जाने वाले डेली पैसेंजर्स को ध्यान में रखकर पटरियों पर उतारी गई थी। लेकिन बहुत कम स्टेशनों पर रुकने के कारण इन पांच स्टेशनों के यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था और वे लगातार स्टॉपेज बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
रेलवे द्वारा जारी नया समय (Time Table):
डाउन ट्रेन (31637 सियालदह-राणाघाट एसी लोकल - शाम का समय):यह ट्रेन शाम को इच्छापुर स्टेशन पर 7:32 बजे पहुंचेगी। इसके बाद जगतदल से शाम 7:39 बजे, कांकीनाड़ा से 7:42 बजे, हालिशहर से शाम 7:54 बजे और शिमलापल्ली से रात 8:12 बजे रवाना होगी।
अप ट्रेन (राणाघाट-सियालदह एसी लोकल - सुबह का समय:सुबह के वक्त यह एसी लोकल शिमलापल्ली स्टेशन से सुबह 8:45 बजे छूटेगी। इसके बाद हालिशहर से सुबह 9:02 बजे, कांकीनाड़ा से 9:13 बजे, जगतदल से 9:16 बजे और इच्छापुर स्टेशन से सुबह 9:23 बजे सियालदह के लिए रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन को पूरी उम्मीद है कि भीषण गर्मी के इस दौर में पांच अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव दिए जाने से हजारों दैनिक यात्रियों का सफर न सिर्फ आरामदायक होगा, बल्कि उनके समय की भी बड़ी बचत होगी।