प्रकाश पर्व पर डानकुनी गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री
मंगलवार को गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) के अवसर पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी डानकुनी स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका और सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिख धर्मावलंबियों को अपना 'आत्मीय' बताते हुए उनके विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की।
गुरु नानक के नाम पर बनेगा भवन, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री ने गुरु नानक के नाम पर भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "अगर इस राज्य में हज भवन है, तो गुरु नानक के नाम पर भवन क्यों नहीं हो सकता? गुरु नानक जी के नाम पर भवन बनाया जाएगा। इससे बड़ी उपलब्धि और कुछ नहीं हो सक
होंने कहा, "अगर इस राज्य में हज भवन है, तो गुरु नानक के नाम पर भवन क्यों नहीं हो सकता? गुरु नानक जी के नाम पर भवन बनाया जाएगा। इससे बड़ी उपलब्धि और कुछ नहीं हो सकती।"
डानकुनी में बनेगा कम्युनिटी हॉल, नेशनल हाईवे की समस्या भी सुलझाने का आश्वासन
सिख समुदाय के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने डानकुनी में कम्युनिटी हॉल बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "आपके विकास के लिए यहां काम किया जाएगा। यह बड़ी जमीन है और बेहद महत्वपूर्ण सेवा केंद्र है। नेशनल हाईवे को लेकर एक समस्या है, बातचीत के जरिए उसका समाधान किया जाएगा।"
गुरुद्वारे से पुराना रिश्ता, बोले- आपके अवसर देने पर बार-बार आया हूं
डानकुनी गुरुद्वारे में अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "प्रकाश पर्व के दिन यहां प्रणाम करने आया हूं। इस गुरुद्वारे के साथ मेरा बहुत पुराना संबंध है। आप लोगों ने मुझे अवसर दिया है, इसलिए मैं बार-बार यहां आया हूं। 14 नवंबर को भी मैं कोलकाता के बड़ा बाजार गुरुद्वारे गया था।"
ममता बनर्जी की पिछली सरकार पर साधा निशाना, अल्पसंख्यकों को लेकर कही ये बात
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार केवल एक समुदाय को अल्पसंख्यक के रूप में मान्यता देती थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी समुदायों को समान सम्मान देती है। सिख और जैन समुदाय भी अल्पसंख्यक हैं और उनके विकास के लिए काम किया जाएगा।