वाराणसी: वाराणसी के एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से उत्तरपाड़ा के मेधावी छात्र ऋत्विक कुंडू का शव बरामद हुआ है। घटना की खबर हावड़ा (हुगली) पहुंचते ही उत्तरपाड़ा के 14 नंबर वार्ड के राजेंद्र एवेन्यू इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवार में पसरा मातम
ऋत्विक का घर उत्तरपाड़ा नगरपालिका के 14 नंबर वार्ड के राजेंद्र एवेन्यू में स्थित है। दो मंजिला घर में अब सिर्फ सन्नाटा पसरा है। गेट पर ताला लटका हुआ है। ऋत्विक के पिता एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। दो भाई-बहनों में ऋत्विक छोटा था और उसकी बहन की शादी हो चुकी है।
वाराणसी के लिए रवाना हुआ परिवार
घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। पूरा मोहल्ला शोक में डूबा है। पड़ोसी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि हंसमुख और मिलनसार लड़का अब इस दुनिया में नहीं रहा।
मेधावी छात्र था ऋत्विक
ऋत्विक के जीवविज्ञान शिक्षक शुभ्र मित्र ने बताया कि वह अत्यंत मेधावी छात्र था। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी वह काफी अच्छा था और स्कूल में उसकी अच्छी प्रतिष्ठा थी।
मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था
जेईई मेंस में अच्छी रैंक हासिल करने के बाद ऋत्विक ने पहले कोलकाता मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। बाद में उसे Institute of Medical Sciences, Banaras Hindu University (IMS-BHU) में प्रवेश मिला, जहां वह हॉस्टल में रह रहा था।
बचपन के दोस्त ने जताया दुख
उसके बचपन के दोस्त देवजीत भट्टाचार्य ने कहा कि हम बचपन में साथ खेलते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से संपर्क नहीं था। आज दोपहर खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। कुछ दिन पहले ही उसने मेरी मां से बात की थी, तब किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है।