साल के दूसरे दिन जैसे ही देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) से जुड़ी खबर सामने आई कंपनी के शेयर भरभराकर नीचे गिर गए। दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग को बताया गया कि फाइनेंशियल ईयर 2017-18 के लिए कथित तौर पर उसे करीब 806 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। इसके बाद मंगलवार को बाजार खुलते ही LIC Share में गिरावट शुरू हो गई और ये करीब 2 फीसदी तक फिसल गया। हालांकि कंपनी ने इसे देने से इंकार करने के साथ ही नोटिस के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रही है।
एलआईसी (LIC) ने स्टॉक एक्सचेंज को दिए जानकारी में बताया कि उसे डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स, मुंबई द्वारा 806 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस भेजा गया है।
Comments (0)