नए साल की शुरुआत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अगर आप इंडिगो की फ्लाइट में सफर करते हैं तो आपको टिकट के लिए कम पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस इंडिगो ने हवाई ईंधन के दामों में कटौती के बाद फ्यूल चार्ज लगाने के फैसले को वापस लेने का फैसला किया है। ATF के दामों में तेज उछाल के बाद अक्टूबर 2023 में इंडिगो ने फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला लिया था। लेकिन कच्चे तेल के दामों में कटौती के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दामों में कटौती की है जिसका फायदा इंडिगो ने हवाई यात्रियों को देने का फैसला किया है।
नए साल की शुरुआत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अगर आप इंडिगो की फ्लाइट में सफर करते हैं तो आपको टिकट के लिए कम पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
Comments (0)