इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। बीजेपी के सीनियर नेता झा ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है। आपको बता दें कि, 67 साल के प्रभात झा काफी लंबे समय से बीमार थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी में शोक की लहर है। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीतिक जमीन मध्य प्रदेश में तैयार की थी। उनकी गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती थी।
मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि, भाजपा के वरिष्ठ नेता एमपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साथी श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूँ।लोक कल्याण और जनता के हित के लिये उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, @BJP4MP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साथी श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 26, 2024
लोक कल्याण और जनता के हित के लिये उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान… pic.twitter.com/7ugqXcHffG
Comments (0)