हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 3 राज्यों में और कांग्रेस को एक राज्य में जीत मिली। एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की ऐसी आंधी आई की कांग्रेस का सूफड़ा ही साफ हो गया। वहीं अब कांग्रेस की करारी हार के बाद सियासत भी जारी है।
कांग्रेस की हार का कारण भीतरघात है
कांग्रेस की पराजय के बाद प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा हो रही है। पार्टी दिग्गज नेता हार के कारणों पर चिंतन-मंथन कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस की पराजय को लेकर एक बार फिर सवाल उठाया है। लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की वर्षों से हार का एकमात्र कारण भीतरघात ही है।
भीतरघात कहां-कहां होगा यह आंकलन नहीं हो सकता
खुद 61 हजार मतों से विधानसभा चुनाव हारे लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर आगे यह भी लिखा है कि - कांग्रेस के सर्वे में मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीत रही थी, सही भी था, दुर्भाग्यवश सर्वे में भीतरघात कहां-कहां होगा यह आंकलन नहीं हो सकता। उन्होंने अपने लेख में आगे लिखा कि, यही मुख्य कारण है वर्षों से कांग्रेस की हार का।
EVM को दोष दे दो मशीन का मुंह थोड़ी होता है
आपको बता दें कि, इससे पहले भी पूर्व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा EVM पर सवाल उठाने वालों को घेरा था। लक्ष्मण सिंह ने X पर लिखा कि, हम पिछले बीस वर्षों से पोस्टल बैलेट की मांग कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर, मीडिया पर, जनता के बीच जाकर, चुनाव आयोग में जा कर परंतु आज तक कानून का सहारा नहीं लिया, ऐसा क्यों? शायद भीतरघात को छुपाने के लिए EVM को दोष दे दो मशीन का मुंह थोड़ी होता है।
Comments (0)