छत्तीसगढ़ में निरंतर हो रही बारिश की गतिविधियों में हल्का ब्रेक लगता हुआ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार से मानसून की गतिविधियों में कमी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ में ही रहने के आसार हैं।
इसी बीच बुधवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि कुछ क्षेत्रों में चार सेमी या उससे कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में निरंतर हो रही बारिश की गतिविधियों में हल्का ब्रेक लगता हुआ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार से मानसून की गतिविधियों में कमी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ में ही रहने के आसार हैं। इसी बीच बुधवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि कुछ क्षेत्रों में चार सेमी या उससे कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।
Comments (0)