मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मुकाबले में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भारत ने पेरिस ओलंपिक में फिर तिरंगा लहराया है। उन्होंने कहा कि अन्य खिलाड़ी भी इसी तरह भारत को गोरवान्वित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय दल के खिलाड़ियों को विजय रथ को ऐसे ही गतिमान रखने की मंगलकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मुकाबले में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Comments (0)