मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के एरियर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया और एरियर देने की भी घोषणा की। सरकार के स्पष्ट आदेश के बावजूद प्रदेश के कई कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल सका। एरियर के भुगतान के सरकारी आदेश पर वित्त विभाग ने अड़ंगा लगा दिया। मप्र सरकार ने साल की शुरुआत में प्रदेश के सरकारी अमले के डीए में बढ़ोत्तरी की थी। अधिकांश कर्मचारियों को एरियर मिल भी गया पर दिल्ली में मप्र भवन में पदस्थ कर्मचारी अभी तक इसका इंतजार ही कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार के कर्मचारियों अधिकारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाया गया था। इसे 42 प्रतिशत से 46 प्रतिशत कर दिया गया था। राज्य सरकार ने एरियर देने का भी आदेश जारी किया। लेकिन नई दिल्ली में मप्र भवन में पदस्थ कर्मचारियों को एरियर नहीं मिला है।
मप्र भवन के कर्मचारियों को एरियर देय है। यहां पदस्थ करीब 100 कर्मचारियों को जुलाई में 3 माह का तथा अगस्त और सितम्बर माह में 2 -2 माह का एरियर देना प्रस्तावित था। पिछले तीन माह से इन कर्मचारियों को एरियर नहीं दिया जा रहा है। इसमें वित्त विभाग अड़ंगा लगा रहा है।
मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के एरियर पर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया और एरियर देने की भी घोषणा की। सरकार के स्पष्ट आदेश के बावजूद प्रदेश के कई कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल सका।
Comments (0)