हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। जहां हरियाणा में बीजेपी ने रिकॉर्ड तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। इसके बाद मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने हैं। इन तैयारियों के बीच कांग्रेस ने ईवीएम सेट करने की आशंका जताई है।
एमपी में ईवीएम सेट हुई तो...
कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में EVM सेट होने की आशंका जताई हैं। शर्मा ने कहा कि, एमपी में ईवीएम सेट हुई तो बीजेपी जीत जाएगी। मुझे पूरी आशंका है कि, EVM सेट की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा है कि, हरियाणा में ईवीएम मशीन की बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज निकली। जहां बैटरी फुल चार्ज निकलीं, वहां-वहां भाजपा को जीत मिली है। पीसी शर्मा ने आगे कहा कि, 60-70 प्रतिशत चार्ज बैटरी वाली EVM से कांग्रेस जीती है।
महाराष्ट्र चुनाव में भी EVM सेट होंगी
पूर्व कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि, एक झटके में किसान, जवान, पहलवान सब फेल हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि, महाराष्ट्र चुनाव में भी EVM सेट होंगी। बड़े राज्यों में सेट की जा रहीं है और छोटे राज्यों को छोड़ा जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि, जम्मू कश्मीर को छोड़ दिया गया। बीजेपी की प्राथमिकता बड़ा खजाना वाले राज्य हैं।
Comments (0)