मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रावण मास के तीसरे सोमवार भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद भगवान की सवारी में शामिल होकर लौट जाएंगे। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उज्जैन आगमन की अधिकृत जानकारी मिली है।
ये रहेगा सीएम शिवराज का शेड्यूल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जो प्रस्तावित कार्यक्रम है, उसके मुताबिक वह सोमवार को 1:15 पर उज्जैन पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम शिवराज महाकालेश्वर मंदिर मैं पूजा अर्चना के बाद विस्तारीकरण योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.00 बजे महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली सवारी का पूजन कर सवारी में शामिल होंगे। उसके मुताबिक शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन से वापस रवाना होंगे। वे उज्जैन से जल्दी रवाना भी हो सकते हैं और यह भी संभव है कि वे 6:30 बजे बाद यहां से रवाना हो।1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को किया तैनात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को देखते हुए भगवान महाकाल की सवारी में सुरक्षा के इंतजामों में और भी बढ़ोतरी हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भगवान महाकाल की सवारी में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया जाता है।इस साल भी बरकरार रहा नियम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान लंबे समय से भगवान महाकाल की सवारी शामिल होने के लिए आ रहे हैं। सबसे खास बात यह रही है कि मुख्यमंत्री कई बार अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। जब कांग्रेस की सरकार बन गई थी उस समय भी शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने आए थे। इस साल भी यह नियम बरकरार रहने वाला है।Read More: BJP सरकार संत रविदास जी के विचारों को जमीन पर उतारने के लिए कटिबद्ध है - वीडी शर्मा
Comments (0)