सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद का झांसा देकर रेप का आरोप इंदौर में बीजेपी पार्षद पर लगा है। 32 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि पार्षद ने एक साल तक नौकरी के नाम पर संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने बीजेपी पार्षद के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। इसके बाद इंदौर में सियासी घमासान तेज हो गया है।
इंदौर में बीजेपी पार्षद शानू उर्फ नितिन शर्मा के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक साल तक सरकारी नौकरी के नाम पर उसने शारीरिक संबंध बनाए हैं।