इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। बीजेपी के सीनियर नेता झा ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है। आपको बता दें कि, 67 साल के प्रभात झा काफी लंबे समय से बीमार थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें - सीएम
मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन पर राज्य के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट x पर पोस्ट में लिखा है कि, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।ॐ शांति!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें - वीडी शर्मा
वहीं प्रभात झा का निधन पर एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी सोशल मीडिया साइट x पर पोस्ट में लिखा है कि, भाजपा वरिष्ठ नेता, @BJP4MP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
Comments (0)