अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से भले ही मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में आंशिक बादल बने हुए हैं, लेकिन गर्मी के तीखे तेवरों में कोई कमी नहीं दिख रही है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना में दर्ज किया गया। रतलाम में तीव्र लू रही। धार, गुना, उज्जैन, खंडवा भी लू की चपेट में रहे।
राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। शहर में गर्मी का एक वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले वर्ष मई में सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
शुक्रवार को कुछ और शहरों में लू चल सकती है। साथ ही भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ वर्षा भी हो सकती है।

Comments (0)