विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को जानकारी दी कि यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात होगी, साथ ही प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल और सीमित स्तर की बैठकें भी आयोजित होंगी। शिखर सम्मेलन के अवसर पर एक भारत-EU बिजनेस फोरम भी आयोजित किए जाने की संभावना है।
भारत और यूरोपीय संघ 2004 से रणनीतिक साझेदार रहे
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और यूरोपीय संघ 2004 से रणनीतिक साझेदार रहे हैं। फरवरी 2025 में EU कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की भारत यात्रा के बाद दोनों पक्षों के संबंध कई क्षेत्रों में और मजबूत हुए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह और शिखर सम्मेलन में दोनों EU नेताओं की भागीदारी से भारत-EU रणनीतिक साझेदारी और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Comments (0)