BHOPAL NEWS: मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का आज यानी की सोमवार को निधन हो गया। आरिफ ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद पूरे कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि, आरिफ अकील लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दरअसल, रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील की तबीयत अचानक खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और डॉक्टर की निगरानी में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद आज सुबह ही उन्होंने अस्पाल में ही अंतिम सांस ली। करीबियों और पारिवारिक सूत्रों ने अकील के इंतकाल की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। सीएम डॉ मोहन यादव ने आरिफ अकील के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक आरिफ़ अकील के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री श्री आरिफ अकील जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति !
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री श्री आरिफ अकील जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 29, 2024
बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति!
Comments (0)