छत्तीसगढ़ के 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें ऋतु सैन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। उन्हें CSIDC दिल्ली हेडक्वार्टर में पदस्थ किया गया है। 2008 बैच की आइएएस शारदा वर्मा को वित्त विभाग और वाणिज्यकर(पंजीयन) विभाग में पदस्थ किया गया है। आईएएस महादेव कांवरे को रायपुर और नीलम नामदेव एक्का को आयुक्त बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह तीन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें विनय कुमार लंगेह को महासमुंद, चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया और संवित मिश्रा को बीजापुर का कलेक्टर बनाया गया है।
Comments (0)