पीएम मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के संबंध में आज आए उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुशी जताते हुए कहा कि, इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश का भरोसा बढ़ेगा।
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि, देश में लोकतंत्र की आवाज, जन-जन के चहेते और कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी को माननीय उच्चतम न्यायालय से सजा में राहत मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश की जनता का सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। सत्यमेव जयते।कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल
मोदी सरनेम मानहानि मामले में आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिले जाने के बाद से कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल छाया हुआ है और पार्टी के कई नेताओं द्वारा सत्य की जीत हुई, शहर सदन में फिर दहाड़ेगा, सत्यमेव जयते जैसी प्रतिक्रियाओं के साथ बयान दिए जा रहे हैं।Read More: गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेसी इच्छाधारी हिन्दू
Comments (0)