भोपाल - मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान को चैलेंज दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, शिवराज सिंह आओ एक दिन आमने-सामने बहस हो जाए, दो-दो हाथ हो जाएं। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य की बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है।
दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह को किया चैलेंज
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, बार बार बीजेपी मेरे 10 साल के कार्यकाल पर मेरे खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते हैं। बीजेपी के 20 साल के घोटालों का लेखा जोखा क्यों नहीं देते? मेरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम द्वारा लाखों स्थानीय लोगों को शासकीय सेवाओं में लिया गया। जन स्वास्थ रक्षक गौ रक्षकों को रोज़गार मिला। वहीं कांग्रेस नेता ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, बीजेपी के समय एमपी से बाहर के लोगों को पैसा ले कर नौकरी दी गई। शिवराज जी आओ एक दिन आमने-सामने बहस हो जाये। दो-दो हाथ हो जाएं।दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को घेरा
आपको बता दें कि, इसके पहले बुरहानपुर में दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को कई मुद्दों पर घेरा था। बीजेपी के आगामी विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह के 10 साल और बीजेपी के 18 साल के कार्यकाल को मुद्दा बनाने वाले सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा था कि, मेरे कार्यकाल में पंचायत राज आया, उसे भारतीय जनता पार्टी ने समाप्त कर दिया। जिला सरकार को खत्म किया। गरीबों और किसानों को दी जाने वाली फ्री बिजली की योजना को समाप्त कर दिया।आज सड़कों की हालत खराब है
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का विभाजन होने के कारण सारे पावर प्लांट छत्तीसगढ़ चले गए थे। इसलिए मध्यप्रदेश में बिजली की कमी हुई थी। उन्होंने कहाव कि, होता यही है पेड़ कोई लगाता है और खाता कोई और है। वहीं राज्य की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि, आज सड़कों की हालत खराब है, मैं खुद 5.30 घंटे में इंदौर से बुरहानपुर पहुंचा। भ्रष्टाचार की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, डंपर केस, व्यापम घोटाला, ई टेंडरिंग का क्या हुआ? पाकिस्तान के लिए जासूसी करते बजरंग दल के कार्यकर्ता पकड़े गए, उन पर राजद्रोह का केस क्यों दर्ज नहीं हुआ।Read More: गुलाम नबी आजाद बोले - सभी सांसदों को नए संसद भवन के निर्माण का स्वागत करना चाहिए
Comments (0)