पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी गई है और इस साल सम्मानित किए जाने वाले नायकों की शुरुआती सूची सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, यह प्रारंभिक सूची उन हस्तियों की है जिन्हें इस वर्ष पद्म पुरस्कार से नवाजा जाने की तैयारी है। हालांकि सरकार की ओर से पूरी और आधिकारिक सूची शाम को जारी की जाएगी।सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक सूची में साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई नाम शामिल हैं। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अंके गौड़ा, ब्रजलाल भट्ट, बुधरी ताती, भगवान दास रायकवार, धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, डॉ. श्याम सुंदर, चरण हेम्ब्रम और के. पाजनिवेल जैसे नाम शामिल हैं।
सूची में शामिल कुछ प्रमुख नाम
सूत्रों के अनुसार पद्म श्री 2026 के लिए जिन नामों पर चर्चा है उनमें तमिलनाडु से डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन, राजस्थान से गफरुद्दीन मेवाती, महाराष्ट्र से डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस और भिकल्या लाडक्या ढिंडा, उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव, तेलंगाना से डॉ. कुमारस्वामी थंगराज और जम्मू-कश्मीर से डॉ. पद्मा गुरमेट शामिल हैं।
प्रारंभिक सूची
अंके गौड़ा
आर्मिडा फर्नांडिस
भगवान दास रायकवार
भिकल्या लाडक्या ढिंडा
ब्रजलाल भट्ट
बुधरी ताती
चरण हेम्ब्रम
चिरंजी लाल यादव
धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या
गफरुद्दीन मेवाती जोगी
हैली वार
इंदरजीत सिंह सिद्धू
के. पाजनिवेल
कैलाश चंद्र पंत
खेम राज सुंद्रियाल
कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी
कुमारस्वामी थंगराज
महेंद्र कुमार मिश्रा
मीर हाजीभाई कासंभाई
मोहन नगर
नरेश चंद्र देव वर्मा
निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
नूरुद्दीन अहमद
ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन
पद्मा गुरमेट
पोखिला लेकथेपी
पुन्नियामूर्ति नटेसन
आर. कृष्णन
रघुपत सिंह
रघुवीर तुकाराम खेड़कर
राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर
रामा रेड्डी मामिडी
रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
एस. जी. सुशीला अम्मा
सांग्युसांग एस. पोंगेनर
शफी शौक
श्रीरंग देवबा लाड
श्याम सुंदर
सिमांचल पात्रो
सुरेश हनगावड़ी
तगा राम भील
तेची गुबिन
तिरुवारूर भक्तवत्सलम
विश्व बंधु
युमनाम जात्रा सिंह
सरकारी घोषणा के बाद ही पद्म पुरस्कार 2026 की अंतिम और पूरी सूची सार्वजनिक की जाएगी।
Comments (0)