भोपाल। मध्यप्रदेश में 30 जनवरी से शुरू होने वाले (Khelo India Youth Games 2022) खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के 5वें संस्करण को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। प्रदेश में खेलो इंडिया का 5वां संस्करण शुरु होने जा रहा है। इस बार इसकी मेजबानी मध्यप्रदेश कर रहा है। बता दें कि,आज यानी 7 जनवरी को शौर्य स्मारक में होने वाले एक रंगारंग कार्यक्रम में CM शिवराज सिंह चौहान खेलो इंडिया (Khelo India Youth Games 2022) के थीम सॉन्ग को रिलीज करेंगे। वहीं इस मौके पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक भी मौजूद रहेगें।
इसबार मेजबानी कर रहा एमपी
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 (Khelo India Youth Games 2022) का 5वां संस्करण 30 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। बता दें कि, 30 जनवरी से शुरु होने वाला यह खेल कार्यक्रम 11 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 13 दिनों तक प्रदेश के अलग- अलग शहरों के 23 गेम वेन्यू में 6 हजार खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 6 बजे राजधानी के शौर्य स्मारक में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के मेसकेट, टॉर्च और एंथम का अनावरण करेंगे। वहीं इस खास मौके पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक भी मौजूद रहेगें। बता दें कि, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ड्रोन और लेजर शो के माध्यम से खेलो इंडिया के अद्भुत रंग देखने को मिलेंगे।
8 शहरों में होगा आयोजन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वां संस्करण एमपी में 30 जनवरी से 11 फ़रवरी तक होगा। जिसमें प्रदेश के 8 शहरों यानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में खेलों का आयोजन होगा। वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स का एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में होगा। वहीं बता दें कि, इस बार वाटर स्पोर्ट्स यानी कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 में 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वॉलंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे ।
दिल्ली समेत इन राज्यों में हो चूका है आयोजन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इस बार 5वें संस्करण का आयोजन मध्यप्रदेश में किया जा रहा है। इससे पहले इसका आयोजन राजधानी दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गोवाहाटी (असम), एवं पंचकुला (हरियाणा) में हो चुका है। बता दें कि, खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरआत नेशनल गेम्स के तर्ज पर की गई थी।
खेलों की दिशा में पैदा करेगा क्रांति- CM शिवराज
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि ये अवसर मध्यप्रदेश में खेलों की दिशा में एक क्रांति पैदा करेगा। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वो इसे पर्यटन जलसा भी बनाएंगे। मध्यप्रदेश अद्भुत है। यहां वन संपदा, खनिज संपदा, टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। READ MORE- CD case: अश्लील CD मामले में बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की एंट्री, कहा, नेता प्रतिपक्ष के काले कारनामों का जल्द करुंगी खुलासा
सांची, भीमबैठका, खजुराहो, ओरछा का मंदिर, भगवान श्री महाकाल का महाकाल लोक है। हम टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट और अब चीता स्टेट भी बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमने मध्यप्रदेश में खेलों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के तमाम प्रयास किए हैं। यहां अंतर्राष्ट्रीय Khelo India Youth Games 2022 स्तर की शूटिंग अकादमी है, खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम, कोचिंग की व्यवस्था, प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। हम ग्राम पंचायत स्तर पर भी खेलते हैं और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक भी जाते हैं।’ उन्होने कहा कि हम बुजर्गों के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। 1 नवंबर से हमारे यहां मध्यप्रदेश दिवस मनाया जाएगा। सात दिन तक गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होने कहा कि ये एक अविस्मरणीय आयोजन होगा और हम इसके लिए सभी का स्वागत करते है।
Comments (0)