शनिवार को भी जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। बैतूल, सीहोर, इंदौर उज्जैन सहित 11 जिलों में भारी वर्षा होने के आसार है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात इछावर क्षेत्र में भारी वर्षा होने से बाढ़ से हालात बन गए हैं। इसी के चलते शुक्रवार को कोलार डैम के दो गेट खोले गए। सिर्फ इछावर क्षेत्र में चार घंटे में पांच इंच वर्षा दर्ज की गई। वहीं सीहोर जिले में दो इंच वर्षा हुई है। मानसून द्रोणिका प्रदेश के रायसेन, छिंदवाड़ा जिला से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे मिल रही नमी से विभिन्न जिलों में वर्षा हो रही है।

Comments (0)