मध्य प्रदेश में मानसून आने के साथ ही कई घातक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता। बारिश में यहां वहां जमा हुए पानी में डेंगू मलेरिया जैसे कई खतरनाक मच्छरों के लार्वा पनपते हैं। इसको देखते हुए भोपाल नगर निगम ने डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए स्वच्छता बनाओ-बीमारी भगाओ नामक अभियान की पहल की है। यह एक विशेष सप्ताह भर चलने वाला वेक्टर नियंत्रण अभियान है।
इस अभियान में घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच करेगी। इसके साथ ही निवासियों के साथ स्वच्छता संवाद करेगी और जरूरी जानकारी और दिशा निर्देश देगी। पर घरों में अस्वच्छता के साथ लार्वा पाए जाने पर बीएमसी मौके पर ही जुर्माना भी वसूलेगी। एक प्रेस रिलीज के अनुसार विशेष सफाई और कीटनाशकों का छिड़काव या फॉगिंग भी की जा रही है।
भोपाल नगर निगम ने मानसून में बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए स्वच्छता बनाओ-बीमारी भगाओ अभियान शुरू किया है। इसमें डेंगू के लार्वा की जांच, जुर्माना, और कीटनाशक छिड़काव का आयोजन शामिल है।
Comments (0)