छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका ने आज शपथ ली। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मां काली के दरबार में जाकर दर्शन किए
राज्यपाल रमेन डेका ने शपथ ग्रहण से पहले मां काली के दरबार में जाकर दर्शन किए। उन्होंने मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान नवनियुक्त राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी और अन्य परिजन भी मौजूद रहे।कौन हैं रामेन डेका
रामेन कुमार डेका असम के रहने वाले हैं। 70 वर्षीय रामेन कुमार डेका वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। BJP के संस्थापक सदस्य डेका की गिनती पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वह करीब 1980 में राजनीति में सक्रिय हुए थे। लगातार दो बार BJP की टिकट पर सांसद रह चुके हैं। साल 2009 में पहली बार असम की मंगलदोई सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे। इसे बाद फिर 2014 में भी सांसद निर्वाचित हुए।शनिवार को कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए थे।
हरिभाऊ किसनराव बागड़े को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी
ओम प्रकाश माथुर को बनाया गया सिक्किम का राज्यपाल
गुलाब चंद कटारिया को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया
जिष्णु देव वर्मा बनाए गए तेलंगाना के राज्यपाल
संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया
रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया
सीएच विजयशंकर बनाए गए मेघालय के राज्यपाल
सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया
Comments (0)