राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी का आज सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया। मदन दास देवी 81 वर्ष के थे। RSS ने एक ट्वीट में कहा, “आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी (81 वर्ष) का सोमवार सुबह 5 बजे राष्ट्रीय स्वास्थ्य अस्पताल, राजराजेश्वरी नगर, बेंगलुरु में निधन हो गया।” पिछले कई दिनों से तबीयत खराब होने के कारण वह घर पर ही रह रहे थे। मदन दास देवी RSS के सह सर-कार्यवाह रहे हैं। वह आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी रहे हैं। मदन दास देवी के निधन पर पीएम मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदन दास देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, “मदन दास देवी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। उनसे मेरा न सिर्फ घनिष्ठ जुड़ाव रहा, बल्कि हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला। शोक की इस घड़ी में ईश्वर सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे।”सीएम शिवराज ने जताया दुख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री मदन दास देवी जी के रूप में राष्ट्र ने अपने एक अनमोल रत्न को खो दिया। विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र सेवा एवं समाज उत्थान के लिए समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन हम सबको सेवा धर्म के निर्वहन के लिए प्रेरित करता रहेगा। भगवान से पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूँ।।। ॐ शांति ।।"वीडी शर्मा ने किया ट्वीट
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "RSS के पूर्व सह - सरकार्यवाह पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय मदन दास देवी जी का निधन सामाजिक क्षति के साथ साथ मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।"Read More: कांग्रेस की सरकार बनी तो कराएंगे जातिगत जनगणना- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
Comments (0)