छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बावजूद बारिश के आसार बन रहे हैं। अरब सागर में रहे निम्न दाब के क्षेत्र की वजह से नमी का प्रवेश हो रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में एक दो-स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो-स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। साथ ही राजधानी में दिनभर बादल आंशिक रूप से छाए रहने के संकेत हैं, जबकि शाम-रात तक गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावनाएं बन रही हैं।
वहीं, वर्षा का क्षेत्र प्रमुखत: दक्षिणी छत्तीसगढ़ रहने के आसार हैं, जबकि रायपुर व दुर्ग संभाग में भी एक दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा तीन सेमी कांकेर के नरहरपुर ब्लाक में दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यनूतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

Comments (0)