CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी इस बार अपनी सत्ता मजबूत करने के लिए लाख कोशिशों में जुट गई है। और आए दिन भाजपा के कई दिग्गज नेता प्रेस के सामने आकर अपना पक्ष रख रहे हैं। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने अपना पक्ष सामने रखा है। इस प्रेसवार्ता में भाजपा नेता प्रतिपक्ष मीनल पार्षद सहित पार्षद प्रमोद साहू, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पार्षद अमर बंसल भी मौजूद रहें। मीनल चौबे ने बताया की 5 अगस्त से भाजपा पार्षदों का अभियान शुरू होने जा रहा है। महापौर की पोल खोल यात्रा की भी शुरुआत होगी। रायपुर के सभी पार्षद इस अभियान में शामिल रहेंगे। इसी के साथ महापौर ऐजाज ढेबर के कामों का भी पोल खोलेंगे।
सत्ता पक्ष की चुनाव सभा हो रही है
इस यात्रा की शुरुआत कल 11 बजे से जयस्तंभ चौक से होगी। नेता मीनल चौबे ने प्रेसवार्ता में कहा कि" 3 साल से महापौर ने कोई भी काम नही किया है। शहर में कोई भी स्थान विनाश से अछूता नही है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस यह यात्रा सभी जगह तक जाएगी। यह यात्रा जयस्तंभ चौक से शुरू होकर आजाद चौक तक जाएगी। 10 तारीक तक यह यात्रा जारी रहेगी। मीनल चौबे ने यह भी बार सामने रखी है कि केंद्र की सरकार करोड़ों रुपए नगर निगम को दे रही है लेकिन उसके पक्ष में कोई भी काम पूर्ण रूप से नहीं हो रहा है। 11 तारीक से सामान्य सभा न होकर सत्ता पक्ष की चुनाव सभा हो रही है। उनके अनुसार विपक्ष के सवालों से बचने के लिए कांग्रेस के द्वारा सामान्य सभा का आयोजन नही किया जा रहा है। मीनल ने यह बात भी प्रेस से कहा की जब सामान्य सभा का आयोजन होगा तब बीजेपी अपनी बात सामने रखेगा।Read More: CG NEWS : राज्यों से विधायकों के छत्तीसगढ़ में मोर्चा संभालने पर कांग्रेस का तंज
Comments (0)