Reliance Jio 5G : दुनियाभर में 5G (Reliance Jio 5G) की शुरुआत हो गई है। ऐसे में भारत के इन शहरों में 5G की सेवा शुरु होने जा रही है। दरअसल, देश की विख्यात दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने ग्वालियर, जबलपुर, लुधियाना और सिलीगुड़ी में 5जी सेवा शुरू कर दी है। इसकी जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को दी है। जियो की 5जी (Reliance Jio 5G) सेवा देश के 72 शहरों में पहुंच गई है।
सभी शहरों में 5G सेवा शुरु करने का लक्ष्य
बता दें कि, टेलीकॉम कंपनी रिलायंस (Reliance Jio 5G) का लक्ष्य साल 2023 के अंत तक देश के सभी शहरों और तहसीलों में अपनी 5जी सेवा शुरु करना है। वहीं कंपनी के अनुसार मध्य प्रदेश में जियो की पेशकश ने इसके ‘5जी’ सेवा का विस्तार किया है। एमपी के कई बड़े शहरों में रिलायंस ने अपनी 5G सेवा शुरु कर दी है। READ MORE-Khelo India Youth Games: 30 जनवरी से शुरू हो रहे हैं यूथ गेम्स, 6 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर
ग्वालियर, जबलपुर में शुरु 5G सेवा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर समेत प्रमुख बड़े शहरों में 5जी सेवाएं शुरू हो गई है।साथ ही 5G की सेवा ग्वालियर, जबलपुर और लुधियाना में भी की गई है। बता दें कि. जियो 5G की सेवा शुरुकरने वाला पहला और एकमात्र परिचालक है। वर्तमान में, जियो ने जिन शहरों में 5जी सेवा शुरू की हैं, वहां चुनिंदा ग्राहकों को ही 5जी डेटा तक असीमित पहुंच उपलब्ध करा रही है।
Comments (0)