छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठंड ने दस्तक देने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तरी हवाओं का आगमन शुरू होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस बदलाव का असर प्रदेश के कई हिस्सों में महसूस किया जा सकता है, जहां ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर को उत्तर अंडमान सागर के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 22 अक्टूबर को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद यह प्रणाली उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए और मजबूत हो सकती है, जिससे मौसम में और अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

Comments (0)