रायपुर : प्रदेश के मुखिया बघेल के निर्देश पर प्रशासन को सरल-सुगम बनाने की कड़ी में बिलासपुर (CG NEWS) जिला प्रशासन की तरफ से किए गए नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। 7 जनवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिला प्रशासन बिलासपुर की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित करेंगी। आपको बता दें कि, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लैटिनम अवार्ड के लिए चुना गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू देगी यह पुरस्कार
जिला कलेक्टर सौरभ कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर एनआईसी बिलासपुर के डीआईओ अरविंद यादव और सहायक डीआईओ मनोज कुमार सिंह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर की टीम को बधाई दी है।
शासकीय वेबसाइटों को दिया जाएगा अवार्ड
आपको बता दें कि, यह प्रतिष्ठित अवार्ड अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम स्थान (CG NEWS) पर रहने वाली शासकीय वेबसाइटों को प्रदान किया जाता है। बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को बेस्ट वेब एंड मोबाइल इनिशिएटिव कांम्पलांइथ विथ जीआइजीडब्ल्यू एंड एससीबिलिटी गाइडलाइन की श्रेणी के अंतर्गत यह पुरस्कार दिया गया है। केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना डिजिटल इंडिया के क्रियान्वयन में बिलासपुर जिले की वेबसाइट ने नवाचार किया है।
दृष्टिबाधित भी सूचनाओं को सुन सकते हैं
एनआईसी के माध्यम से तैयार वेबसाइट में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अपलोड करने के साथ ही दिव्यांगों के लिए भी इसमें विशेष सुविधा दी गई है। दृष्टिबाधित भी साफ्टवेयर के जरिए इस वेबसाइट में दी गई सूचनाओं को सुन सकते हैं।
बता दें कि, जहां-जहां माउस का कर्सर जाएगा, वहां लिखी जानकारी आवाज में बदल जाएगी। हालांकि अभी यह सुविधा अंग्रेजी में ही है पर आने वाले दिनों में हिंदी में भी यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए एनआईसी के तकनीकी विशेषज्ञों ने काम करना शुरू कर दिया है। खास बात ये कि दृष्टिबाधितों के लिए वेबसाइट में विशेष प्रकार का साफ्टवेयर भी अपलोड किया गया है। इसका उपयोग मुफ्त में किया जा सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त राशि नहीं देनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें - Low Visibility: खराब मौसम और कम विजिविलिटी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट ने की एडवाइजरी जारी
Comments (0)