मध्य प्रदेश में कल मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार की सूची लगभग तैयार कर ली गई है। वहीं इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली एमपी के विकास कार्यों की चर्चा करने गए थे। इसके साथ ही डॉ यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन भी जल्द ही होगा। वरिष्ठजनों के साथ विचार हो रहा है। मंत्रिमंडल गठन को लेकर बोले कि, कल दिल्ली में बैठक हुई है ,सभी से चर्चा हुई है। प्रदेश की इकाई और केन्द्रीय नेतृत्व मिलकर फैसला लेंगे। सीएम ने शपथ लेने वाले सभी विधायकों को शुभकामनाएं दी।
मंत्रिमंडल गठन को लेकर बोले कि, कल दिल्ली में बैठक हुई है ,सभी से चर्चा हुई है। प्रदेश की इकाई और केन्द्रीय नेतृत्व मिलकर फैसला लेंगे। सीएम ने शपथ लेने वाले सभी विधायकों को शुभकामनाएं दी।
Comments (0)