सागर जिले में कांग्रेस का परचम लहराने वाली एकमात्र विधायक निर्मला सप्रे को कांग्रेस छोड़े लगभग 5 महीने बीत चुके हैं। वह सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीना की विधायक रहीं निर्मला सप्रे ने भाजपा में शामिल होने के बदले बीना को जिला बनाने की मांग पार्टी के सामने रखी थी, जो अब तक अधूरी है।
बीना से विधायक निर्मला सप्रे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने बीना को जिला बनाने की शर्त रखी। 150 दिन बाद भी उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है, क्योंकि उन्हें उप-चुनाव का सामना करने का डर सता रहा है।