मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को तेलंगाना के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेलंगाना के हनमकोंडा-वारंगल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीआरएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ताज्जुब तो यह है कि तेलंगाना को लूटने से मन नहीं भरा था तो बीआरएस दिल्ली जाकर दूसरी भ्रष्ट पार्टी आप के साथ शराब घोटाले में शामिल हो गई।
Read More: आज होगा मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम
झारखण्ड के मुख्यमंत्री जेल में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल हो आए हैं और जमानत पर हैं। दिल्ली शराब घोटाले की आरोपी बी.आर.एस. की कविता जी भी जेल में हैं । कांग्रेस का राज परिवार तो जमानत पर है ही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50- 60 साल तक पूरे देश को ठगा और बी.आर.एस. ने पिछले दो दशक में तेलंगाना को। कांग्रेस और बी.आर.एस. के नेता और उनकी सरकारें भ्रष्टाचार के दल-दल में अखंड डूबी हैं। कांग्रेस का नया शिगूफा धर्म आधारित वोट जिहाद है। वोट के लिए कांग्रेस की ऐसी कुत्सित मानसिकता को आपको सिरे से उखाड़ फेंकना है।