मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विकास पर्व चल रहा है, कहते हुए गर्व है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने पिछले 17 सालों में विकास का इतिहास लिखा है। 2003 तक जहां 1 लाख किलोमीटर टूटी-फूटी सड़कें हुआ करती थी जिन्हें गड्ढों में ढूंढना पड़ता था। आज साढ़े 4 लाख किलोमीटर सड़कें बनाकर हमें जनता को सोपी है। नए एक्सप्रेसवे का हम काम शुरू कर रहे हैं। सिंचाई की छमता जहां कांग्रेस अंग्रेजों ,नवाबों के समय की मिलाकर 7:30 लाख हेक्टेयर थी अब हमने बढ़ाकर 47 लाख हेक्टेयर कर दी है।
प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा
अभी भी मैं आज सिंचाई की परियोजना 4 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत की है उसका शिलान्यास करने के लिए जा रहा हूं। रोज हजारों करोड़ो के कामों का लोकार्पण शिलान्यास हो रहा है। 2003 के मुकाबले चाहे मेडिकल कॉलेज हो अस्पताल हो या अन्य चीजें हो। पूरी गति से विकास कार्य चल रहे हैं प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश की ग्रोथ रेट जो पहले माइनस में हुआ करती थी 16 परसेंट से ऊपर है। मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है इसलिए हम विकास पर्व मना रहे हैं।
जैन मुनि की निर्मम हत्या पर सीएम शिवराज ने कहा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, यह बहुत ही दुखद है। अहिंसा परमो धर्मा, जियो और जीने दो उसके ध्वजवाहक जो हमारे जैन संत थे। उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करना यह क्रुतम अपराध है। अपराधी किसी भी कीमत पर बचना नहीं चाहिए। मैं कर्नाटक की सरकार से कहूंगा किसी भी कीमत पर अपराधी छोड़े ना जाए। ये केवल जैन संतों का सवाल नहीं है। जैन संत पूज्यनीय है। त्याग के अनुपम उदाहरण है। उनका कुछ नहीं है, वह तो लोक कल्याण के लिए काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, यह देश के विश्वास का अपमान है। संतों के विश्वास का कत्ल किया गया है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए।
Read More: प्रियंका गांधी पर वीडी शर्मा ने साधा निशाना, बोले - राजस्थान में हो रहे दलित महिलाओं के साथ अत्याचार आप कुछ कहेंगी
Comments (0)