मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है और सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। ऐसे में लगातार केंद्रीय मंत्रियों का मध्यप्रदेश दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदश दौरे पर आ रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी के ग्वालियर दौरे पर मध्यप्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। उनके ग्वालियर आगमन पर जहां गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो जारी कर कई सवाल पूछे हैं, वहीं कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने दौरे को लेकर तंज कसा है।
मंत्री विश्वास सारंग ने साधा निशाना
प्रियंका गांधी वाड्रा के ग्वालियर दौरे को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, चुनाव आते ही कांग्रेस के नेता घूमने लग जाते हैं। चुनाव खत्म और कांग्रेस के नेता गायब। राहुल और प्रियंका ने पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन करने का नाटक किया। माई नर्मदा मैया की उल्टी आरती की। अब एक बार फिर राजनीतिक स्टंट के लिए प्रियंका का दौरा हो रहा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए कोई स्थान नहीं है। अच्छा होता प्रियंका लाडली बहनों के घर जाती. मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के हुए कामों को देखती।Read More: एमपी के इस जिले में फैल रहा आई फ्लू, इस तरह करें बचाव
Comments (0)