अब इस्तीफे का कोई विषय नहीं है। संगठन और सरकार मेरे साथ है, मुख्यमंत्री के आदेश का मैं पालन करूंगा। दरअसल, केसली क्षेत्र में सांप के डसने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। मौत का कारण प्रमाणित करने के डॉक्टर पैसों की मांग कर रहे थे। डॉक्टर के रिश्वत मांगे जाने का साक्ष्य पीड़ित परिवार के पास है। इसके बाद भी पुलिस डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज नहीं कर रही थी।
सागर के देवरी से बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने इस्तीफा की पेशकश को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि आक्रोश में लिया गया कदम दुर्भाग्यपूर्ण था।
Comments (0)