छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। नवंबर-दिसंबर में निकाय चुनाव हैं। इसके पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेशभर में 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका होगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर और व्यावसायिक केंद्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी की जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे।

Comments (0)