Bhopal: मध्यप्रदेश भाजपा में पिछले कई महीनों से नाराजगी की बात आ रही है। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए बीजेपी की ओर से तमाम प्रयास किए गए। भोपाल में बैठकें आयोजित हुईं जिलों में बैठकें आयोजित हुईं लेकिन बात नहीं बनी। आलम यह है कि कार्यकर्ता खुल कर पार्टी का विरोध करने लगे हैं। विधायकों से और मंत्रियों से कार्यकर्ता नाराज हैं ही संगठन से भी नाराजगी की बात खुल कर आ रही है।
लंबे समय से कार्यकर्ताओं को मनाने का चल रहा कार्यक्रम
इन्ही सब कारणों का पता लगाने के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निवास पर देर रात राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय के बीच बात हुई। बैठक में फैसला लिया गया है कि अब नाराज कार्यकर्ताओं को पहले मनाने का प्रयास किया जाएगा और फिर नहीं माने तो उनके निष्काशन की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का कार्यक्रम चल रहा है इतना ही नहीं भाजपा की ओर से जिला और ब्लॉक स्तर पर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए अलग से कमेटी भी बनाई गई लेकिन नतीजे बेहतर साबित नहीं हुए।
भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की तैयारी
आलम यहां तक पहुंच गया है कि अब नाराज कार्यकर्ता पार्टी में ही रह कर पार्टी के खिलाफ अनर्गल बयान देने लगे हैं जिसके बाद बात और गंभीर हो गई। रीवा से आए एक कार्यकर्ता ने बताया कि विधायक तो उनकी बात सुनते ही नहीं हैं ऊपर से जिला अध्यक्ष के पास वो अपनी बात लेकर जाते हैं तो वो भी उन्हे मिलने का समय नहीं देते हैं। नाराज कार्यकर्ता जब वहां से मायूस होते हैं तो वो प्रदेश अध्यक्ष के पास अपनी शिकायत लेकर आते हैं यहां भी उनके हाथ मायूसी ही लगती है और यही कारण है कि अब कार्यकर्ताओं ने बागी होने का मन बना लिया है। लाख कोशिशों के बाद भी जब कार्यकर्ता नहीं मान रहे तो भाजपा नाराज कार्यकर्ताओं की लिष्ट तैयार कर पहले उन्हे मनाएगी और नहीं माने तो उनके खिलाफ निष्काशन की कार्रवाई की जा सकती है।
Written By- Snadeep Mishra
Comments (0)