आम आदमी पार्टी (AAP) मध्य प्रदेश ने कहा कि, पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही यह भी बताया है कि, बहुत जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करेगी। AAP के मध्य प्रदेश प्रभारी बीएस जून ने कहा कि, एमपी में AAP पूरी मुस्तैदी से चुनाव की तैयारी में जुटी है। राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे तथा चुनाव जीतेंगे।
उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया जारी है
बीएस जून ने आगे कहा कि, उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया जारी है। बहुत जल्द उम्मीदवारों के नामों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशी चयन में केवल सर्वेक्षण ही टिकट देने का मापदंड होगा। आप नेता ने कहा कि, मध्य प्रदेश के हर जिले में हम परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। जिसका समापन 4 अगस्त को होगा। उन्होंने दावा किया कि ‘परिवर्तन यात्रा’ के चलते लोगों का AAP के प्रति एक जुड़ाव दिख रहा है तथा हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है।
आप राज्य में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगी
उन्होंने भोपाल में प्रेस वार्ता कर कहा कि, जनता मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस का विकल्प चाहती है तथा उसे आम आदमी पार्टी विकल्प के तौर पर नजर आ रही है। दिल्ली से AAP के विधायक जून ने कहा कि, मध्य प्रदेश में हम बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान जून ने दावा किया कि, मध्य प्रदेश में जनता आप के साथ है तथा पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार बनेगी। सरकार बनने के मध्य प्रदेश में हम शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की सुविधाएं व्यक्तियों को देंगे।
Comments (0)