Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी जम्मू कश्मीर में मध्यप्रदेश कांग्रेस (Congress) के दो विधायक संभालेंगे। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और कमलेश्वर पटेल (Kamleshwar Patel) को जम्मू कश्मीर में यात्रा का प्रभारी बनाया गया है। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी मिलने से दोनों नेताओं ने खुशी जताई है।
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर पहुंचेगी
बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Ganhdi) की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर पहुंचेगी। पहले से ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं। दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) की भारत जोड़ो यात्रा के लिए रूट तय करने में अहम भूमिका है।
दो नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से काफी उत्साह
मध्यप्रदेश कांग्रेस (MP Congress) में दो नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से काफी उत्साह है। कांग्रेस (Congress) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और अभी तक महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु जैसे राज्यों से गुजर चुकी है। 6 जनवरी को हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा ने प्रवेश किया था। हरियाणा से होती हुई पंजाब (Punjab) के बाद आखिर में भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।
राहुल गांधी बीजेपी और RSS पर लगातार हमलावर
कांग्रेस (Congress) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिलने का दावा कर रही है। राहुल गांधी बीजेपी और RSS पर लगातार हमलावर हैं। बेरोजगारी, नफरत और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस नेता बीजेपी की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं से घिरे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लोगों से मुलाकात कर प्रदेश की जमीनी हकीकत को जानने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 122 दिन पहले पैदल यात्रा शुरू कर राहुल गांधी 10 राज्यों के 52 जिलों से होकर गुजर चुके हैं।
हर राज्य में लोगों को साथ बढ़ता गया
राहुल गांधी ने एक बार फिर RSS और पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने RSS और पीएम मोदी (PM Modi) को 21वीं सदी के कौरव करार दिया है। कांग्रेस नेता ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जब यात्रा शुरू हुई तो लोगों ने कहा कि, दक्षिण भारत में जो सहयोग और समर्थन मिल रहा है। वो उत्तर भारत में नहीं मिलेगा। केरल में जो साथ मिल रहा है वो कर्नाटक में नहीं मिलेगा, कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है। महाराष्ट्र में नहीं मिलेगा लेकिन हर राज्य में लोगों को साथ बढ़ता गया।
पांडवों में इस धरती पर कभी नफरत नहीं फैलाई
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इशारों में बीजेपी और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये हरियाणा सदियों से देश को यही सिखा रहा है। महाभारत के वक्त जो कौरव और पांडवों की लड़ाई थी। वहीं आज की लड़ाई हैं। पांडव जो थे वो तपस्या करते थे। पांडवों में इस धरती पर कभी नफरत नहीं फैलाई, किसी गरीब व्यक्ति के खिलाफ अपराध नहीं किया।
ये भी पढ़े- World Hindi Day 2023: आज मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस, जानें इसके इतिहास और महत्व के बारे में
Comments (0)