INDORE NEWS: मध्य प्रदेश समेत देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर तैयारियों का दौर जारी है। जहां भगवान गणेश को चार करोड़ के स्वर्ण और रजत के आभूषण पहनाए जाएंगे। वहीं कलेक्टर द्वारा नई ध्वजा अर्पित करने के साथ हीं दस दिवसीय गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हो चुकी है।
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत भगवान गणेश की आराधना से की जाती है।