मध्य प्रदेश के सागर में भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आई है। नगर निगम सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी के खिलाफ पार्टी के 32 पार्षदों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन पार्षदों ने सागर विधायक शैलेंद्र जैन और मंत्री गोविंद राजपूत के साथ मिलकर राजधानी में विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने महापौर के वित्तीय अधिकार सीज करने की भी मांग की है।
मध्य प्रदेश के सागर में भाजपा के भीतर गुटबाजी फिर से सामने आई है। नगर निगम सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी के खिलाफ भाजपा के 32 पार्षदों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।