मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हाथियों पर निर्भर है, ऐसे में पन्ना टाइगर रिजर्व से एक बड़ी खुशी की लहर निकलकर सामने आई है। जहां हथनी केनकली ने एक मादा शावक को जन्म दिया है। टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने बाकायदा इसका प्रेस नोट जारी करके इसकी पुष्टि की है।
पन्ना टाईगर रिजर्व में मादा हाथी केनकाली ने मादा बच्चे को जन्म दिया है। जो लगभग 16 वर्ष की है जिस ने दूसरी बार माँ बनी है, जिसने रात तकरीबन 2 बजे बच्चे को जन्म दिया है। जो लगभग 95 किलो का है हथिनी और उसका बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। इस तरह टाईगर रिजर्व परिवार में हाथियों की संख्या 19 हो गई है। इस बच्चे के पिता का नाम गणेश है। बाघों की सुरक्षा के लिए हाथी का होना बहुत आवश्यक है और जिस तरह से पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथी के कुनवे में बढ़ोतरी हुई है, उससे बाघों की सुरक्षा में जरुर मदद मिलेगी।
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हाथियों पर निर्भर है
Comments (0)