छत्तीसगढ़ के गवर्नर रामेन डेका ने आज यानी की रविवार को पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान डेका ने बताया कि, छग को लेकर उनकी सोच क्या है? और वह आगे कैसे काम करेंगे। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मुझे संवैधानिक जिम्मेदारी मिली है और मैं जनता की बेहतरी के लिए हर संभव कोशिश करूंगा।
ये बहुत महत्वपूर्ण पद है
राज्यपाल रामेन डेका ने अपने बयान में आगे कहा है कि, ये बहुत महत्वपूर्ण पद है, संवैधानिक पद है। मेरा यही काम होगा कि, मैं अपनी बेस्ट सर्विस छत्तीसगढ़ के लोगों को दे जाऊं।वहीं राज्य की राजनीति स्थितियों पर गवर्नर रामेन डेका ने कहा कि, इतने साल मुझे राजनीतिक जीवन में हो गए तो मैं छत्तीसगढ़ के राजनीतिक मुद्दों को समझता हूं। मैं छग आकर सभी वर्गों से इन पर बात करूंगा।
सरकार की पॉलिसी बहुत अच्छी है
छत्तीसगढ़ के गवर्नर रामेन डेका ने आगे अपने इस बयान में कहा कि, राज्य के आदिवासियों आम नागरिकों के लिए सरकार की पॉलिसी बहुत अच्छी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पॉलिसी का पूरा फायदा लोगों को मिले इसमें हम भी प्रयास करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में आगे कहा है कि, जो भी राज्यपाल के दायित्व होते हैं मैं उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाउंगा।
सीएम साय ने रामेन डेका के राज्यपाल बनने पर बधाई दी
छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि, आदरणीय रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेग। समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।
Comments (0)