मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने आदिवासी जननायक राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए। इस दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि अगर आदिवासियों ने ठान लिया तो बदलाव से कोई नहीं रोक सकता है। आपने साथ दिया तो मध्य प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस का झंडा लहराएगा।
हमको इन सब पर गर्व
बलिदान दिवस कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा, कैसे बाप बेटे ने अंग्रेजो के खिलाफ मुहिम छेड़ी, यह इतिहास है। हमको इन सब पर गर्व है। आप सबका खून DNA कांग्रेस का डीएनए है। मध्य प्रदेश आदिवासियों का है बाकी सब तो बाद में आए। आदिवासियों को अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखा। सब सीखा मुंह चलाना नही सीखा। यही कमी रही। सबसे पहले प्रदेश पर आदिवासियों का हक है। आदिवासियों के हक के लिए मिलकर लडेंगे।
आदिवासियों को संगठित होकर लड़ने की जरूरत - कमलनाथ
मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। आदिवासियों को संगठित होकर लड़ने की जरूरत है। आदिवासियों दिवस हमने शुरू किया था, उन्होंने बंद कर दिया। आप सब मांग पत्र बनाइए, हाथ जोड़कर नही छाती ठोककर कहना होगा। आदिवासी छात्रावास के बुरे हाल है, स्कूलों में शिक्षक नहीं है। आदिवासी नौजवानों की चिंता करनी होगी।
मुझे सबसे ज्यादा विश्वास आदिवासियों पर - कमलनाथ
मध्य प्रदेश का चुनाव पार्टी या उम्मीदवार का नही,आने वाले भविष्य का चुनाव है। मुझे सबसे ज्यादा विश्वास आदिवासियों पर है। आदिवासियों पर हुए अत्याचारों को सामने रखें, फिर फैसला करें, कमलनाथ या कांग्रेस का नही सच्चाई का साथ देना।
Comments (0)