भारतीय और पारंपरिक संस्कृति को छोड़ पाश्चात्य संस्कृति की तरफ बढ़ रहे भारत देश के लोग पहनावा भी विदेशों की तरह ही अपनारहे हैं। ऐसे में भारत देश के कई मंदिरों में अमार्यादिक पहनावे को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है। मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में भी स्थिति प्राचीन श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में मंदिर समिति द्वारा मंदिर में प्रवेश को लेकर कड़े नियम बनाएं है। जिनका पालन यहां आने वाले हर भक्त को करना अनिवार्य है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते
मंदिर समिति के संचालक कैलाश महाजन एवं पुजारी महेश भट्ट ने बताया कि, गणेश उत्सव के दौरान दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में अपने आराध्य देव के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते है। ऐसे में मंदिर समिति द्वारा मंदिर में भगवान श्रीगणेश के दर्शन करने आने वाले सभी महिला एवं पुरुष भक्तों के लिए उनके द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों को लेकर यह नियम बनाएं गए है। इस नियम के अनुसार मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाली महिला एवं पुरुष भक्तों को मंदिर में प्रवेश की मनाही है। मंदिर समिति ने आग्रह किया है की जो भी भक्त मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए आए। मर्यादित वस्त्र जैसे साड़ी, पेंट शर्ट पहनकर ही आवें।नोटिस बोर्ड लगाया गया
दरअसल, सिद्धिविनायक मंदिर के मुख्य गेट के पास ही एक नोटिस बोर्ड लगाया गया है। जिसपर मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्तों के अमर्यादित पहनावे को लेकर मंदिर समिति द्वारा जो नियम और कानून बनाएं है, वह लिखे गए है। जिसके मुताबिक मंदिर में कोई भी महिला या पुरुष अमर्यादित वस्त्र पहनकर प्रवेश नहीं कर सकते। इन वस्त्रों में हॉफ पेंट, बरमुंडा, स्कर्ट, नाइट शूट, कटी – फटी जींस इत्यादि जैसे कपड़े शामिल है।Read More: महिला आरक्षण बिल को लेकर सासंद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- उनकी नीयत नहीं थी
Comments (0)